हॉटवाइफिंग – नाम थोड़ा चौंकाता है, लेकिन यह ट्रेंड आजकल रिश्तों की नई परिभाषा गढ़ रहा है। इसमें पत्नी को, पति की जानकारी और सहमति के साथ, किसी और पुरुष से संबंध बनाने की छूट मिलती है। कई जोड़े मानते हैं कि इससे उनके रिश्ते में फिर से मजबूती आई है, आत्मविश्वास बढ़ा है, और रिश्तो में ईमानदारी बढ़ी है.
मगर सवाल सिर्फ नयापन लाने का नहीं है, समझ की गहराई का है। ऐसे रिश्तों में भावनाएं तेज़ होती हैं, जलन, असुरक्षा, उलझन. सब कुछ साथ आता है। इसलिए, विशेषज्ञ कहते हैं, अगर सीमाएं तय नहीं की गईं, और संवाद पारदर्शी नहीं रहा, तो यही प्रयोग रिश्ते को तोड़ भी सकता है।
तो जब समाज इसे लेकर अलग-अलग राय देता है, तब असल फ़ैसला कपल को ही लेना होता है — क्या उनके बीच इतनी परिपक्वता है कि वो इस रास्ते पर जा सकें, बिना खोए हुए?
Contents
- 1 हॉटवाइफिंग आखिर ये है क्या बला
- 2 शादीशुदा मर्द हॉटवाइफिंग को क्यों अपना रहे हैं
- 3 हॉटवाइफिंग क्या रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है – एक स्वतंत्र व्याख्या
- 4 हॉटवाइफिंग के पीछे की क्या मुख्य वजह हो सकती हैं?
- 5 क्या हॉटवाइफिंग सबके लिए है ठीक है।
- 6 कब ये ट्रेंड आपके लिए सही नहीं है और आपको इसको फॉलो नहीं करना चाहिए
- 7 क्या इस ट्रेंड को अपना के फायदे भी हैं?
- 8 हॉटवाइफिंग और वाइफ स्वैपिंग में फर्क

हॉटवाइफिंग आखिर ये है क्या बला
सीधे-साधे शब्दों में कहें तो हॉटवाइफिंग का मतलब है – पति अपनी पत्नी को उसके अलावा किसी और मर्द के साथ रिश्ते बनाने की इजाजत देता है, लेकिन ये सब दोनों की रजामंदी और भरोसे के साथ होता है। कई बार पति खुद भी इस पूरी प्रक्रिया को देखता है या बाद में उसके बारे में बात करता है। यह सब चोरी-छुपे नहीं, बल्कि दोनों पति-पत्नी के बीच पूरी तरह साफगोई, भरोसा और बातचीत के साथ होता है। इसमें पत्नी को अपनी मर्ज़ी से किसी और के साथ रिश्ता बनाने का खुला मौका मिलता है, और पति इसे लेकर सामने से सपोर्ट करता है
शादीशुदा मर्द हॉटवाइफिंग को क्यों अपना रहे हैं

देखा जाए तो सामाजिक नजर में ये चलन अभी बहोत गुप्त है, और लगता है कि आटे में नामक के बराबर ही पुरुष इसको सहन कर पाते होंगे। सीधी से बात है, आधुनिक काल हो या प्राचीन काल, पुरुष अपनी पत्नी को किसी और के साथ बाँटे ये उसके लिए बर्दाश्त से बाहर होता है। लेकिन ये भी सच है कि बहोत सारे पुरुष ऐसा पहले से करते भी या रहे हैं। हॉटवाइफिंग से मिलते जुलते ट्रेंड जैसे पत्नी की अदला बदली करना, या पत्नी को ककल्ड बनकर किसी दूसरे पुरुष के साथ देखकर अपनी सेक्स से जुड़ी अजीबो गरीब fantasies को पूरा करना, ऐसा काफी समय से होता या रहा है।
लेकिन हॉटवाइफिंग थोड़ा अलग है। हॉटवाइफिंग में पति केवल पत्नी की खुशी के लिए ऐसा करता है। वो चाहता है कि उसकी पत्नी खुश रहे। ऐसे पुरुष मानसिक रूप से इतने खुले विचारों के होते हैं, कि वो इस बात को खुलकर स्वीकार करते हैं, कि सेक्स में एक ही साथी के साथ पूरा जीवन बिता पाना मुश्किल है। और पत्नी के सेक्स जीवन मे रोमांच बनाए रखने के लिए वो उसका मिलन दूसरे पुरुषों से करने कि इजाजत दे देता है। वो जानता है कि ऐसा करने से सिर्फ काम वासना की पूर्ति के लिए उसकी पत्नी उसको छोड़कर नहीं जाएगी।
बहुत से कपल्स का कहना है कि हॉटवाइफिंग करने से उनके रिश्ते में प्यार और भरोसा और ज़्यादा गहरा हो गया है। जैसे एडवेंचर करने पर रिश्ते में एक नया जोश आ जाता है। किसी कपल ने बताया – “जब मेरी पत्नी दूसरे आदमी के साथ होती है, तो मुझे उसपर और खुद पर ज्यादा भरोसा महसूस होता है। हमारी बातें और साफ हो गईं, हम अपने डर, जलन और भावनाएँ खुलकर शेयर करने लगे।”
एक और महिला ने कहा – “मुझे अपने पति से यह आज़ादी मिली, उससे मेरे आत्मविश्वास में इज़ाफा हुआ। अब मुझे सबके सामने, चाहे रिश्तेदार हों या दोस्त, और मजबूत और खुशहाल लगने लगा है।”
हॉटवाइफिंग क्या रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है – एक स्वतंत्र व्याख्या

हाँ। बिल्कुल। अगर पत्नी को दूसरे मर्द के साथ संभोग करते हुए भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस हो जाए, तो निश्चित रूप से वो कभी न कभी दोबारा उसी पुरुष से संपर्क बना सकती है। साथ ही अगर पति के साथ रिश्ते किसी बात को लेकर बिगड़ते हैं, तो वो उस पुरुष का हाथ भी थाम सकती है। साथ ही किसी दूसरे पुरुष के जिस्म का एहसास अधिक भा जाने पर वो चोरी छिपे भी उस पुरुष को डेट कर सकती है, जो कि हॉटवाइफिंग ट्रेंड के नियमों का उलँघन माना जा सकता है।
हॉटवईफिंग का जो सबसे बड़ा नुक़सान है वो ये है कि जब एक मर्द अपनी औरत को दूसरे मर्द के साथ देखता है और उस वक़्त उसके मन में ये बात आ जाए कि वो उस दूसरे मर्द के साथ मुझसे ज़्यादा सुख महसूस कर रही है, तो ये बात वो शायद बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। और फिर ये भी तो है न कि हस्बैंड-वाइफ़ का रिश्ता ही इसीलिए होता है कि वो एक्सक्लूसिवली एक-दूसरे के होते हैं, चाहे बात इमोशंस की हो या सेक्स की।
विज्ञापन

हॉटवाइफिंग के पीछे की क्या मुख्य वजह हो सकती हैं?
जब रिश्ता बोझ लगने लगे तो नयापन भी ज़रूरत बन जाता है
शादी के कुछ साल बाद जब सब कुछ एक जैसा लगने लगता है — एक जैसे दिन, एक जैसे काम, और एक जैसे रिश्ते — तब कई लोग अंदर ही अंदर थकने लगते हैं। पहले जो बातें खास लगती थीं, अब बस आदत बन जाती हैं। ऐसे में कुछ लोग सोचते हैं कि शायद कुछ नया करने से रिश्ते में फिर से जान आ जाए। हॉटवाइफिंग जैसा तरीका कई जोड़ों को इसीलिए अलग और दिलचस्प लगता है। लेकिन सवाल ये है कि जो चीज़ बाहर से ताज़गी जैसी लगती है, क्या वो अंदर से सच में सुकून देती है या कहीं एक ऐसी उलझन की शुरुआत होती है, जो दिखती नहीं लेकिन असर गहरा डालती है।
जब सब कुछ कह पाना ज़रूरी तो होता है लेकिन आसान नहीं
ऐसे किसी भी फैसले से पहले दिल की हर बात साफ़-साफ़ सामने रखनी पड़ती है। क्या चाहिए, क्या नहीं चाहिए, कहाँ तक ठीक लगेगा और कहाँ से नहीं — ये सब बातें बिना छुपाए कहनी पड़ती हैं। लेकिन हर कोई इतना खुलकर बोल नहीं पाता। कई बार डर लगता है कि सामने वाला क्या सोचेगा, या खुद ही ये समझ नहीं आता कि मन में क्या चल रहा है। जब दिल की बात अधूरी रह जाती है, तो आगे चलकर वही बात दोनों के बीच दूरी बढ़ा देती है। बाहर से भले सब ठीक लगे, लेकिन अंदर कुछ न कुछ चुभता ही रहता है।
जब मन में तुलना और जलन की आग धीरे-धीरे सुलगती है
कई बार मर्द अपनी बीवी को किसी और मर्द के साथ देखकर भले ऊपर से कुछ ना कहे, लेकिन अंदर ही अंदर बहुत कुछ चलता रहता है। एक सवाल बार-बार उठता है — क्या वो उसके साथ ज़्यादा खुश है, ज़्यादा जुड़ी हुई है। ये ख्याल धीरे-धीरे दिल पर असर डालता है। ऐसा नहीं कि सबके साथ ऐसा हो, लेकिन जब हो जाता है तो उससे निकल पाना आसान नहीं होता। एक बार भरोसे में दरार आ जाए तो फिर रिश्ते का हर पल एक बोझ जैसा लगने लगता है, भले बाहर से सब ठीक ही क्यों ना दिखे।
जब औरत खुद को समझना शुरू करती है तो उसे रोकना आसान नहीं होता
कई औरतों को लगता है कि जब उन्हें खुद तय करने की आज़ादी मिलती है, तो वो पहली बार खुद को समझ पाती हैं। उन्हें लगता है कि अब वो सिर्फ किसी की बीवी या माँ नहीं, बल्कि खुद की पसंद-नापसंद रखने वाली एक इंसान हैं। ये एहसास उन्हें ताकत भी देता है और एक नया भरोसा भी। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि ये आज़ादी कितनी असली है। क्या ये उनकी अपनी सोच से निकली है या फिर हालात और माहौल ने बस उन्हें इतना स्पेस दे दिया है कि उन्हें लगता है वो अब आज़ाद हैं।
क्या हॉटवाइफिंग सबके लिए है ठीक है।
नहीं, हॉटवाइफिंग हर किसी के लिए सही नहीं है। ये ट्रेंड सिर्फ उन लोगों के लिए ही suitable है जो दिल के मजबूत होते हैं, किसी बात को दिल पर नहीं लेते हैं, और जो ज़िंदगी को कुछ ज्यादा ही खुलकर जीना चाहते हैं। भावनात्मक रूप से कमजोर, साथी को लेकर बहोत ज्यादा हक जताने वाले लोगों के लिए ये ट्रेंड हरगिज सही नहीं हैअगर पहले से ही रिश्ते में दरार है, या असुरक्षा का भाव है, तो ये चीज़ नुकसान पहुँचा सकती है। किसी-किसी जोड़ें के लिए यह कुछ दिनों के लिए रोमांचक हो सकता है, लेकिन अगर इसलिए किया गया कि शादी बेमन हो गई है या झगड़े हो रहे हैं, तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं
कब ये ट्रेंड आपके लिए सही नहीं है और आपको इसको फॉलो नहीं करना चाहिए
यह ट्रेंड कुछ ऐसे ही है जैसे जब आप आइसक्रीम खाते हैं, तो आपको बड़ा मज़ा आता है, लेकिन आइसक्रीम खाने के बाद आपका गला भी खराब हो सकता है। खैर शायद यह व्याख्या इतनी स्ट्रॉन्ग नहीं है, लेकिन यह सच है कि कुछ बहुत ज्यादा खुले विचारों के कपल्स इसको अपना रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं वो अपनी पर्सनल बॉन्डिंग को खो सकते हैं। यह बिलकुल सच है कि हार्मोन्स ही लड़का और लड़की के बीच प्यार के लिए जिम्मेदार होते हैं। चाहे वो सेक्स करें या न करें, लेकिन हार्मोन्स ही नेचर ने वो चीज़ इंसान में डाली है, जो एक लड़का और लड़की एक दूसरे के प्रति एक खूबसूरत इमोशनल बॉन्ड महसूस करते हैं। जैसे कि कपल्स एक दूसरे से चिपट कर सो सकते हैं, लेकिन दो दोस्त एक दूसरे को कडल करके शायद ही सो पाएं। इसकी वजह होती है सेक्स हार्मोन्स।
जब इस तरह का ट्रेंड अपनाया जाता है, और एक औरत किसी दूसरे मर्द के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाती है, तो कहीं न कहीं उसका झुकाव उस दूसरे मर्द की तरफ भी हो सकता है। उसको दूसरे मर्द से प्यार भी हो सकता है। और जिस्म की यह जरूरत एक भावनात्मक रिश्ते में बदल सकती है। जैसे कि हम जानते ही हैं कि औरतों के लिए सेक्स एक शारीरिक क्रिया से ज्यादा भावनात्मक क्रिया है। तो सोचिए कहीं ऐसा न हो कि अपनी बीवी का शौक पूरा करने के चक्कर में वो किसी और की ही न हो जाए। और अगर पूरी तरह से किसी दूसरे की न हो, तो फिर भी कहीं आपका प्यार बंट न जाए।
जब दिल के भीतर जलन धीरे-धीरे रिश्ते को अंदर से खा जाती है
शुरुआत में चाहे सब कुछ सहमति से हो, लेकिन वक़्त के साथ जब असल भावनाएं सामने आने लगती हैं तो कई बार मन के भीतर जलन, तुलना और डर जैसी चीज़ें पैदा होने लगती हैं। एक पति अगर देखे कि उसकी पत्नी किसी और के साथ ज़्यादा सहज है, तो यह सोच भले बाहर न दिखे, लेकिन अंदर कहीं न कहीं उसे तोड़ने लगती है। वही बात औरतों पर भी लागू होती है। जब उनके पति का ध्यान किसी और की तरफ झुके, तो भले वो modern सोच की दिखें, पर भीतर से कुछ न कुछ ज़रूर खलता है। ये जलन कई बार गुस्से का रूप नहीं लेती, बल्कि चुप्पी का, दूरी का और धीरे-धीरे रिश्ते से भावनात्मक कटाव का रूप लेती है — और तब रिश्ते में वो मिठास रह ही नहीं जाती, जो कभी उसकी जान हुआ करती थी।
जब दिल का जुड़ाव वहीं नहीं रहता, जहां होना चाहिए
शारीरिक एक्सपेरिमेंट तो एक बार की बात हो सकती है, लेकिन अगर उस एक्सपेरिमेंट में दिल उलझ गया तो वहां से बात मुश्किल हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि किसी तीसरे इंसान से बात करते करते भावनाएं जुड़ने लगती हैं — और ये बात बहुत धीरे-धीरे होती है, जिससे खुद को भी पता नहीं चलता कि कब और कैसे अपने ही पार्टनर से दूरी और उस नए इंसान से नज़दीकी बढ़ गई। ऐसे में जो रिश्ता पहले गहरा था, अब उसमें खालीपन आने लगता है। और सबसे बड़ी बात ये है कि उस खालीपन को कोई बातचीत या समझौता भी जल्दी भर नहीं पाता।
जब दुनिया की नजरों से ज़्यादा अपने ही लोगों की सोच भारी पड़ने लगती है
हम चाहे जितना भी मॉडर्न बनने की कोशिश करें, लेकिन आज भी हमारे समाज में ऐसे रिश्तों को लेकर एक तरह की चुप्पी और दबी-दबी निगाहें मौजूद हैं। पड़ोसी, दोस्त, रिश्तेदार — किसी को ज़रा भी भनक लगी तो सवाल उठते हैं, बातें बनती हैं और कई बार बदनामी भी पीछे लग जाती है। खासकर छोटे शहरों या पारंपरिक परिवारों में ये और भी भारी पड़ता है। ऐसे में कपल के बीच चाहे कितनी भी समझदारी क्यों न हो, समाज की राय धीरे-धीरे उन दोनों के मन में शक या ग्लानि जैसा कुछ छोड़ जाती है। और जब लोग बाहर से देखने लगते हैं, तब इंसान अंदर से खुद को सिकुड़ता हुआ महसूस करता है।
जब सीमाएं तय नहीं होतीं, तो हर क़दम उलझा सा लगता है
किसी भी रिश्ते में अगर शुरू से ही दोनों के बीच फैसले लेने की बराबरी नहीं हो, तो ऐसे अनुभवों में जाना और भी जोखिम भरा हो जाता है। कई बार एक साथी दूसरे से दब जाता है, या फिर किसी की बात ज़्यादा चलती है — और इसी वजह से जब कोई लिमिट पार होती है तो उसका असर एकतरफा महसूस होता है। अगर कोई कपल पहले से ही भावनात्मक तौर पर स्थिर न हो, या उन दोनों के बीच भरोसे की बुनियाद कमज़ोर हो, तो ऐसे फैसले सिर्फ एक नया एक्सपेरिमेंट नहीं बल्कि एक बड़ा झटका भी बन सकते हैं। और उस झटके से उबरना हर बार मुमकिन नहीं होता।
क्या इस ट्रेंड को अपना के फायदे भी हैं?
हॉट वाइफिंग ट्रेंड तब सही है, जब आपको लगे कि मैरिड लाइफ़ एक तरह से आप दोनों को ही खाने लगी है, और आप अपनी पत्नी से इतना प्यार करते हैं, कि आप किसी भी कीमत पर यह नहीं चाहेंगे कि वह आपको छोड़कर जाए। चाहे इसके लिए आपको उसको इतनी आज़ादी देनी पड़े कि वह किसी गैर मर्द के साथ सो सके। हाँ, ऐसी स्थिति में हॉट वाइफिंग अगर कोई चाहे तो कुछ-कुछ सही लगता है।
हॉटवाइफिंग और वाइफ स्वैपिंग में फर्क

| Hotwifing (हॉटवाइफिंग) | Wife Swapping (वाइफ स्वैपिंग) |
|---|---|
| सिर्फ पत्नी ही बाहर संबंध बनाती है, पति बस उसे आज़ादी देता है या देख सकता है | दोनों पार्टनर (पति और पत्नी) पार्टनर बदलते हैं, दोनों नई पार्टनर के साथ जाते हैं |
| फोकस पत्नी के बाहर संबंध पर होता है, पति की भूमिका देखने/सहने या उत्साहवर्धन की | दोनों को नई आज़ादी मिलती है, दोनों एक्टिव पार्ट लें सकते हैं |
| आम तौर पर रिश्ते को ‘नया रोमांच’ देने, पत्नी का आत्मविश्वास, या पति के चाहने की भावना के लिए | इसमें रोमांच और सेक्सुअल एक्सप्लोरेशन दोनों पार्टनर के लिए |
| एक शादीशुदा जोड़ा और एक तीसरा व्यक्ति | दो शादीशुदा जोड़े (जनरली) |
॥।
हॉटवाइफिंग आज की खुली सोच और बदलते जमाने का हिस्सा है। कुछ लोगों के लिए यह रिश्ता सहेजने की दवा है, तो कुछ के लिए मुसीबत। जो भी फैसला लें, मज़बूत भरोसा और दिल से चलिए। सलाह जरूर लें, जरूरी लगे तो काउंसलर से बात करें। याद रखिए, कोई भी रिश्ता, प्यार और दोस्ती से ही खूबसूरत बनता है, बाकी सब सिर्फ पैसा, शोहरत या शो ऑफ़ हो सकता है।