Contents
आजकल सभी लोग बालों की समस्याओं से परेशान हैं जैसे बालों का टूटना, असमय सफ़ेद होना, दो मुहे बाल, डैंड्रफ होना, उलझे बाल, चमक की कमी या किसी प्रकार का इन्फेक्शन। जीवन की व्यस्तता, देख भाल की कमी, खाने पीने में बदलाव, पोषक तत्वों की आदि की वजह से हमारे बालों पर बहुत बुरा असर पड़ता है, बाल टूटने लगते हैं और रूखे होजाते हैं। बाल टूटने का एक बड़ा कारण शरीर में हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ना और कोई बीमारी जैसे थायरॉइड आदि भी होसकते हैं, और मानसिक रूप से बेचैन होने पर भी हमे हेयर फॉल का सामना करना पड़ सकता है।
हेयर फॉल की समस्या होने पर हम कई प्रकार के मार्किट में अवेलबल आयल और शैम्पू का इस्तेमाल करना शुरू करदेते हैं जिससे कभी कभी समस्या और गंभीर हो सकती है। बेहतर होगा की हम प्राकर्तिक तत्वों का इस्तेमाल बालों को स्वस्थ बनाने के लिए करें जिससे किसी प्रकार के दुष्प्रभाव होने का खतरा भी न के बराबर होता है, आज हम ऐसी ही 5 लाभकारी जड़ी बूटियों के बारे में आपको बताने वाले हैं।
आमला (Amla)
आमला जिसे Indian Gooseberry भी कहते हैं, एक प्रकार का फल है जिसे Amalaki Plant से प्राप्त किया जाता है। आमला को बालों की देखरेख और बालों से जुडी विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए एक दिव्य औषधि माना जासकता है जिसे कई प्रकार से इस्तेमाल किया जासकता है, और यह बात तो हम सभी जानते हैं की आमला का इस्तेमाल बालों को बढ़ाने, घना मज़बूत और चमकदार बनाने में बहुत पुराने समय से किया जाता रहा है। जब कभी vitamin C के सबसे अच्छे स्त्रोत की आती है तो सबसे पहला नाम आमला का ही आता है जी हाँ दोस्तों, आमला में ब्यूटी विटामिन यानि की vitamin C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो की बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए बहुत ज़रूरी होता है vitamin C एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है जिसके कारण ये फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले डैमेज को रोकता है और बालों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। अमला में Vitamin B complex , कैरोटीन, tannins और phytonutrients भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसके साथ ही कुछ essential fatty acid और amino acid भी इस मैजिकल फ्रूट में मौजूद रहते हैं जो scalp को पोषण प्रदान करते है और हेयर फॉलिकल्स को मज़बूत बनाते हैं। अमला के सेवन से एक खास प्रकार के प्रोटीन collagen का निर्माण होने लगता है जोकि बालों की वृद्धि के लिए एक key factor की तरह काम करता है साथ ही इसके इस्तेमाल से hair loss भी कम होने लगता है। अमला में anti fungal और anti microbial properties पायी जाती हैं जो डैंड्रफ को दूर करती है और scalp में किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को होने से रोकती हैं। अमला का रेगुलर इस्तेमाल करने से स्कैल्प में blood circulation तेज़ होता है जिससे नए बालों की वृद्धि होने लगती है साथ ही समय से पहले बालों के सफ़ेद होने के लिए भी आमला रामबाण औषधि है। आमला का रेगुलर इस्तेमाल करने से बालों का टूटना झड़ना रुक जाता है, बालों की चमक में वृद्धि होती है और अन्य समस्याएं जैसे split ends, roughness, dryness आदि भी ठीक होने लगती हैं।
अमला का इस्तेमाल कई तरह से किया जासकता है, अमला को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर किसी कोकोनट आयल, मस्टर्ड आयल या सेसमे आयल आदि के साथ मिक्स करके उसे हल्का गर्म करके मस्सगे कि जासकती है। आप चाहें तो आमला का हेयर स्प्रे भी इस्तेमाल करसकते हैं, अमला के रास को नीम्बू के साथ मिक्स करके बालों को धोने से एक घंटा पहले अप्लाई किया जासकता है और आप चाहें तो आमला हेयर मास्क का इस्तेमाल भी बालों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए करसकते हैं।
आमला का मुरब्बा और आमला जूस का सेवन करने से भी काफी लाभ मिलता है इससे बालों के स्वास्थ्य में तो वृद्धि होती ही है इसके साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मज़बूत होती है और त्वचा में भी निखार आता है।
मेथी दाना (Fenugreek Seed)

मेथी दाना एक common kitchen ingredient है जिसका इस्तेमाल लगभग सभी घरों में अलग अलग प्रकार के व्यंजन बनाने और उनका स्वाद व सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है दोस्तों की मेथी दाना बालों से जुडी परेशानियों को दूर करने में भी काफी मददगर है। fenugreek seed में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को nourishment प्रदान करते हैं और बालों को मज़बूत बनाते हैं जिससे बाल गिरने धीरे धीरे कम हो जाते हैं। इसमें nicotinic acid और folic acid अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो की बालों की वृद्धि में हेल्प करता है और गंजेपन (baldness) को दूर करने में सहायता करता है क्योंकि इसके इस्तेमाल से पतले और झड़ते बालों की प्रॉब्लम दूर होने लगती है। मेथी में औषिधीय गुण होने के साथ साथ vitamin A , vitamin C, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, और एक खास प्रकार का वसीय अम्ल Lecithin पाया जाता है जोकि बालों के विकास में बहुत लाभकारी है। बालों में रूसी और इन्फेक्शन की वजह से भी hair loss होने लगता है मेथीदाने में पायी जाने वाली anti inflammatory और anti fungal प्रॉपर्टी सभी प्रकार के infections को ठीक करने में कारगर है साथ स्कैल्प में sebum production भी बूस्ट करती है। तो दोस्तों, आप भी अगर टूटते, गिरते, असमय सफ़ेद होते बालों की समस्या से परेशान हैं और अपने बालों को लम्बा घना, shiny और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो मेथी दाने का इस्तेमाल करसकते हैं।
आप मेथी दाने को किसी आयल जैसे ओलिव आयल या कोकोनट आयल में मिलाकर massage करसकते हैं रातभर या दो घंटे ऐसे ही छोडकर किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को उसके बाद धो लेना चाहिए।
मेथी दाने को रात भर भिगोकर सुबह उठकर आप उसे छानकर स्प्रे बोतल की सहायता से बालों में स्प्रे करसकते हैं और लगभग एक घंटे के बाद बालों को वाश करसकते हैं।
ब्राह्मी (Brahmi)

ब्राह्मी कई औषधीय गुणों से भरपूर एक हर्ब है जिसका इस्तेमाल कई प्रकार की medicine बनाने में किया जाता है यह एक perennial plant है जोकि उष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में पाया जाता है और इसे grow होने के लिए proper नमी की आवश्कयता होती है। ब्राह्मी का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जा सकता है क्योंकि इस प्राकर्तिक हर्ब में कई ऐसे आवश्यक nutrients पाए जाते हैं जो की बालों को मज़बूत, सुंदर और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसमें कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों को उगाने में मदद करते हैं और उनका टूटना रोकते हैं। ब्राह्मी में vitamin A, vitamin C और vitamin B complex अच्छी मात्रा में पाया जाता है जोकि एक अच्छे एंटी ऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं, ब्राह्मी बालों में dandruff की समस्या को दूर करती हैं scalp में खून का प्रवाह तेज़ करती है जिससे बालों में मज़बूती भी आती है और बाल असमय सफ़ेद (greying of hair) भी नहीं होते हैं। बहुत बार देखा जाता है तनाव चिंता और सही से नींद न पूरी होने के कारण बालों का झड़ना बहुत बढ़ जाता है, लोग गंजेपन का शिकार होजाते है, ऐसी स्थिति में ब्राह्मी को किसी आयल में मिक्स करके मालिश करने से बहुत फायदा होता है क्योंकि यह stress को कम करती है जिससे नींद अच्छी आती है, और यह temporary baldness को दूर करने का एक अच्छा option है। इसके साथ ही ब्राह्मी याद्दाश्त (memory) को भी तेज़ करती है और भूलने की समस्या को ठीक करने में मदद करती है। बढ़ती हुई उम्र के साथ कुछ मानसिक रोग जैसे Alzheimer’s disease, parkinson’s disease आदि के होने के chances बढ़ जाते हैं तो ऐसे में ब्राह्मी को इस्तेमाल किया जासकता है जिससे आपका मानसिक स्वास्थ्य तो सुधरेगा ही, साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़ने लगेगी, हेयर फॉलिकल्स मज़बूत होने लगेंगे जिससे बाल कम टूटेंगे, बालों में एक नयी चमक आप मसहूस करंगे और आपके बाल लम्बे, घने व आकर्षक हो जायँगे।
ब्राह्मी का इस्तेमाल आप किसी तेल में मिक्स करके करसकते हैं या इसे मेहँदी में मिलाकर हेयर मास्क की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं।
भृंगराज (Bhringraj)

भृंगराज एक जानी मानी औषधीय गुणों से भरपूर एक हर्ब है जिसका इस्तेमाल प्राचीनकाल से ही कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है, यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को ठीक बनाये रखता है, लिवर से जुडी समस्याओं को ठीक करता है और urinary tract infections को ठीक करने मेंयह प्रयोग किया जाता है। anyways, आज हम बात करेंगे की भृंगराज किस प्रकार से बालों से जुडी परिशानियों को दूर करने में मदद करता है। भृंगराज को केशराज के नाम से भी जाना जाता है जिसका मतलब है ruler of the hair, इसमें बालों के लिए आवशयक पोषक तत्व जैसे Vitamin E, magnesium, polypeptides, calcium, vitamin D आदि पाए जाते हैं, जिससे बाल सुंदर व मुलायम हो जाते हैं और रूखापन दूर होजाता है। भृंगराज में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज पायी जाती है यह डैंड्रफ को दूर करता है और स्कैल्प के pH को नार्मल रखने में मदद करती है, यह बालों को घना व लम्बा बनाता है, बालों को जड़ों से मज़बूत बनाता है और इन्फेक्शन्स को दूर करता है है।
यह हर्ब स्कैल्प को detoxify करती है और हेयर के कलर पिग्मेंट melanin को रिस्टोर करती है जिससे बालों में चमक और कालापन बना रहता है, बालों के साथ साथ भृंगराज त्वचा से जुडी परेशानियों को भी ठीक करने में मदद करती है।
नीम (Neem)

नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से तो हम सभी परिचित हैं क्योंकि लगभग सभी घरों में इसका इस्तेमाल hair and skin care के लिए किया जाता है। नीम की पत्तियों में बालों के लिए लाभकारी पोषक तत्व जैसे Vitamin E, triglycerides, anti oxidants, calcium आदि पाए जाते हैं जो बालों को सुंदर व मज़बूत बनाते है। इसमें एक खास प्रकार का तत्व nimbidin पाया जाता है जो बालों का टूटना रोकता है, और दोबारा उगने में मदद करता है, यह बालों में dandruff और खुजली (itching) आदि को दूर करता है क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से बालों का पतलापन दूर होता है, दोमुहे (split ends) बालों की समस्या दूर होजाती है और बालों का वॉल्यूम बढ़ने लगता है। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल आप हेयर आयल, हेयर मास्क, या स्प्रे के रूप में करसकते है, और इसके इस्तेमाल से बालों का असमय सफ़ेद होना भी रुकेगा और दोबारा से नए बाल भी उगने लगेंगे जिससे बाल घने व लम्बे हो जायँगे।

![[शोध] क्या चौड़े कूल्हों वाली महिलायें ज्यादा अलग अलग मर्दों के साथ संबंध बनाती हैं](https://healthreboot.in/wp-content/uploads/2025/06/kya-broad-hips-jismani-talluk-ko-badhawa-dete-hai-218x150.png)